शहर और राज्य - पेज 141
-
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मजदूरों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले।
-
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दाणीलीमडा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 14 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मेफेड्रोन (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया।
-
नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 17 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी, 8 चोरी एवं स्नैचिंग के मोबाइल फोन तथा 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
-
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले की पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उसने कुख्यात नशीले पदार्थों के तस्करों से संबंधित 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है।।
-
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर गुरुवार को रास्ता भटक गया। हालांकि, हेलीकॉप्टर के पायलट ने समय रहते सावधानी बरती और उसे मोड़कर जुहू स्थित पवन हंस हेलीपैड लाया गया, जहां हेलीकॉप्टर की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई गई।
-
तेलंगाना के करीमनगर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी पर हमले का प्रयास किया। यह हमला उस समय किया गया, जब वह बीआरएस विधायक गंगुला कमलाकर के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का जीवंत प्रतीक है। हजारों वर्षों के इतिहास और अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ आज भी पूरे विश्व को यह संदेश देता है कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की शक्ति अटूट एवं अमर है।
-
उत्तर प्रदेश के ललितपुर और अयोध्या में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। ललितपुर में नहर में नहाते समय डूबने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि अयोध्या स्थित सरयू नदी में तीन युवक डूब गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
-
गुजरात के राजकोट नगर निगम (आरएमसी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शुरू किए गए वार्षिक टैक्स वसूली अभियान के तहत एक महीने से भी कम समय में 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और जल कर वसूली की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
-
उत्तराखंड के अल्मोडा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भतरौजखान क्षेत्र में हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.