शहर और राज्य - पेज 143
झारखंड में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर राज्य में कथित 750 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को लिए जारी पिंक कार्ड को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। इसके साथ ही इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है।
बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान अत्यधिक भीड़ होने के कारण अचानक स्थिति अनियंत्रित हो गई, जिससे भगदड़ मच गई।
बिहार सरकार मार्च के अंतिम पखवारे में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का व्यापक आकलन करवा रही है।
आंध्र प्रदेश में सीपीआई-माओवादी के वरिष्ठ नेता चेल्लूरी नारायण राव उर्फ सुरेश ने सोमवार को आठ अन्य साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी और मेट्रो पोस्टर मामले से जुड़े हाल ही में पकड़े गए मॉड्यूल के संचालक शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, सभी के प्रार्थना पत्र लिए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 19.12 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।
गुजरात के वडोदरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर (ईएमई) स्कूल में भारतीय सेना ने नेपाल सेना के प्रशिक्षुओं के लिए 105 मिमी लाइट फील्ड गन (एलएफजी) पर चार सप्ताह का एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया।
छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के पोलमपल्ली पुलिस थाना इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


