शहर और राज्य - पेज 149
-
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक मामूली सोशल मीडिया विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नगला पटवारी इलाके में कब्रिस्तान के पास इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया।
-
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के कारण हुए क्रूज हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई पर्यटक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
-
गुरुवार शाम जबलपुर के बरगी डैम में एक भीषण दुर्घटना घटी, जिसमें अचानक आए भीषण तूफान के कारण एक पर्यटक नाव पलट गई और चार लोगों की जान चली गई। 18 यात्री अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।
-
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को विभिन्न विभागों से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में परिवहन, औद्योगिक विकास, शिक्षा, वन, अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई क्षेत्रों में नीतिगत फैसले लिए गए।
-
मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। चार और मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
-
बैशाख पूर्णिमा पर एक मई को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी।
-
बिहार के खगड़िया में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बजरी से लदे एक ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक ऑटो-रिक्शा के ऊपर पलट गया।
-
झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
-
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप पर जारी कर दिए हैं।
-
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। थाना पुवायां क्षेत्र के भुड़ा मैनारी गांव के पास ओवरब्रिज के नजदीक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.