शहर और राज्य - पेज 23
दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बुधवार को दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं।
मणिपुर की इंफाल घाटी में मंगलवार को आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों ने 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन' (जेएफडी) द्वारा बुलाए गए 48 घंटे के आम बंद का बड़े पैमाने पर समर्थन किया।
उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य और नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के पूर्वानुमान को देखते हुए शासन ने राहत एवं बचाव तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की विमानन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास कृत्रिम रोशनी और लेजर बीम के इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ स्थित बिदेशिनी होटल में आग लगने से नौ लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद प्रतिष्ठित देवी तारा मंदिर के निकट स्थित 15 होटलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।
यूपी एटीएस ने बिहार के रहने वाले मोहम्मद जफर को जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने के आरोप में हापुड़ से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि वह मस्जिद बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करता था और उस पैसे को संगठन को भेज देता था।
प्रयागराज में हुई भारी बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करेली, मुंडेरा मंडी, सिविल लाइंस स्थित सीएमपी बस स्टैंड और जॉर्ज टाउन समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं।
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
राजस्थान सरकार ने देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य भर में 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों और 53 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों का तबादला किया।।
देहरादून में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश घोषित किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


