शहर और राज्य - पेज 21
मुंबई के कुर्ला इलाके के कुरैशी नगर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक इमारत में सामान उठाते वक्त हाइड्रोलिक क्रेन गिर गई। हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बिहार के भागलपुर स्थित अजगैबीनाथ गंगाधाम सुल्तानगंज में लगने वाला एक महीने का श्रावणी मेला सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं बल्कि अरबों रुपये के कारोबार का महाकुंभ भी है। यह मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था की मुख्य रीढ़ बन चुका है, जिससे हजारों परिवारों को पूरे साल की जीविका मिलती है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही वाराणसी में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के साथ ही सहायक वरुणा नदी का पानी भी किनारों से बाहर बहने लगा है, जिससे शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में शुक्रवार को निर्माणाधीन ओमेक्स के ‘वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल’ में शटरिंग गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई के दौरान हुआ।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार से आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है।
मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था।
महाराष्ट्र में कमर्शियल पैसेंजर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए प्रैक्टिकल मराठी की जानकारी जरूरी कर दी गई है, ताकि वे यात्रियों से बातचीत कर सकें। इस नियम को लागू करने के लिए गुरुवार से पूरे राज्य में निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है।
महाराष्ट्र में ‘सेफ फूड, सेफ ड्रग, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे विभाग में होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 17 से 20 अगस्त के बीच हुई विशेष जांच मुहिम में गंदगी, खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और बिना अनुमति खाद्य पदार्थों के भंडारण के मामले सामने आए।
विशाखापत्तनम के एक निजी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक की पिटाई के कारण छह वर्षीय छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि होमवर्क न करने पर शिक्षक ने थप्पड़ जड़े थे।
गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


