शहर और राज्य - पेज 20
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रतिष्ठा तथा मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कथित रूप से भ्रामक और फर्जी पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ योगी सरकार ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने कानपुर नगर और लखनऊ में पान मसाला निर्माण इकाइयों के खिलाफ व्यापक विशेष अभियान चलाकर 15.70 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के 339.69 क्विंटल संदिग्ध खाद्य पदार्थ एवं अपमिश्रक जब्त किए हैं।
आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जनपदवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध और दूध से बने उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीमें लगातार खाद्य पदार्थों की जांच और नमूने लेने की कार्रवाई कर रही हैं।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार और शनिवार मध्य रात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रेडिएंट वार्मर मशीन में आग लगने से तीन नवजात बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
जयपुर जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपत्ति और उनकी दो बहुएं शामिल हैं। यह हादसा सरमथुरा-फलोदी मेगा हाईवे पर फागी से लगभग तीन किलोमीटर दूर माधोराजपुरा रोड पर हुआ।
उत्तराखंड के पहाड़ों और रंगीन वादियों का कण-कण शिवमय है। चमोली जिले की नीति घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव गुफा ऐसा ही एक रहस्यमयी धाम है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की ओर से दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोपों पर संज्ञान लिया है। शिकायत में कहा गया है कि ये आरोप पंजाब के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रणजीत सिंह ने लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी को यह कार्यालय खाली करना पड़ा है।
गुजरात के पहाड़ी धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए 2025-26 में 47.32 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों ने 'उड़ान खटोला' रोपवे सेवाओं का उपयोग किया। यह राज्य के पहाड़ी धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए रोपवे के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है।
'बंदी सिखों' की रिहाई की मांग को लेकर बुलाए गए पंजाब बंद का असर पूरे राज्य में दिखा और अमृतसर में बाजार पूरी तरह बंद रहे। किसान संगठनों, मजदूर यूनियनों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं और कई राजनीतिक दलों ने इस बंद का समर्थन किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


