शहर और राज्य
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को पूरे उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
शिया धर्मगुरु एवं ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े मौलाना यासूब अब्बास ने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा सरकार से समय बढ़ाने की मांग का समर्थन किया।
झारखंड के पाकुड़ जिले में कथित प्रेम संबंध के शक में एक विवाहिता और एक युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कर्नाटक के मंगलुरु में बारिश के बीच टाइल की छत वाला एक मकान ऊंचाई से गिरे मलबे में दब गया, जिससे तीन लोगों की जान चली गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
देवभूमि उत्तराखंड में 'उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम' प्रभावी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
गुजरात के भरूच में बुधवार को निर्माणाधीन 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' की दीवार पास के एक मकान पर गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया।
शिक्षा नीति में एक बड़े बदलाव के तहत उत्तराखंड सरकार ने मौजूदा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का फैसला किया है। इसकी जगह अब 'उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' काम करेगा।
असम पुलिस ने मंगलवार को गुवाहाटी में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान लगभग 37 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 55 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर इलाके में हुए हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए हैं। चेंबूर के रोड नंबर-11 पर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


