शहर और राज्य - पेज 17
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में ज्यादा से ज्यादा तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि कम से कम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और व्यापक नुकसान अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है।
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच कर रही सीआईडी के सामने मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी के कबूलनामे से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तिवारी ने जांच एजेंसी को बताया है कि वर्ष 2026 में संपन्न हुई सीडीपीओ परीक्षा में सामान्य वर्ग की लगभग सभी सीटों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को पैसे लेकर नियुक्त कराने की 'सेटिंग' की गई थी।
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार तड़के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसमें टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स और एक बाइक पूरी तरह समा गई।
मानसून ट्रफ के अचानक लोकेशन बदलने के कारण दिल्ली समेत देश के 23 राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले 24 घंटों से जारी इस बदलाव के चलते राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है।
राजस्थान सरकार ने 'नीलकंठ फर्टिलिटी एंड वुमन केयर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (एआरटी) और सरोगेसी सेवाओं से जुड़े नियमों के शुरुआती तौर पर उल्लंघन पाए जाने के बाद की गई है।
पटना में मंगलवार को बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा को सिंगल-स्टेज करने और नेगेटिव मार्किंग हटाने जैसी मांगों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में रोडवेज के बेड़े में 250 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लगातार दूसरे दिन तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया, ट्रैफिक जाम लग गया और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। मौसम में बदलाव के बीच अगले करीब 15 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना कम है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


