शहर और राज्य - पेज 19
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में मेधा घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने रविवार को रांची और हजारीबाग में कई ठिकानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी ने दो कोचिंग संस्थानों और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी लेकर मामले से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।
जगदलपुर-कोंडागांव सीमा के पास जुनवानी में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे चार पुलिसकर्मियों समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए।।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को दिए गए निःशुल्क बस यात्रा के समय में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अब यह निःशुल्क यात्रा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक की जा सकेगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान पर रेप केस को दबाने के लिए बदले पांच करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। इस मामले में उन्होंने मीडिया के सामने बेबाक से अपनी राय रखी और विरोधियों को फर्जी आरोपों के लिए कानूनी कार्रवाई झेलने की चुनौती भी दी।
उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार को संत समाज द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।
कर्नाटक के यादगीर जिले के शाहपुर तालुक में मडनाल गांव के पास महिला मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप के बिजली के खंभे से टकराने से कम से कम तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गईं।।
मुंबई के विले पार्ले में हिट-एंड-रन मामले के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील से बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
झारखंड के चर्चित जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षा विवाद में सीआईडी और विशेष जांच दल (एसआईटी) की पड़ताल जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सिंडिकेट के काम करने के संगठित और चौंकाने वाले तरीके उजागर हो रहे हैं।।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को रद्द कर सुधार लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


