शहर और राज्य
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई है। बताया गया कि मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार को ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से गोली चली।
मुंबई में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत शनिवार को पालघर जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।।
चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को उत्तरकाशी पुलिस के नेतृत्व में विभिन्न सुरक्षा बलों ने व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कुल 60 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि कई राष्ट्रीय और राज्य मार्ग भी बाधित हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग सुरंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह जवान घायल हो गए। यह घटना श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब वाहन अचानक सड़क से फिसलकर पलट गया।
कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को बेंगलुरु खदान हादसा से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हादसा गुरुवार सुबह तड़के बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदपट्टना स्थित क्रशर यूनिट में हुआ।
असम के डिब्रूगढ़ में अवैध रूप से सामान की ढुलाई के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 65 बोरियों में ले जाए जा रहे गुटखे की खेप जब्त की है। यह कार्रवाई राज्य जीएसटी विभाग और गाबरूपथर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान की गई।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम बुधवार सुबह जारी कर दिया है। 103 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस परीक्षा में 2,204 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन दो पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


