शहर और राज्य - पेज 32
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव रवि कोटा ने शुक्रवार को राज्य के चार सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि नुकसान का आकलन, आर्थिक सहायता और आजीविका बहाल करने का काम समय पर पूरा किया जाए।
केरल में शुक्रवार सुबह से जोरदार बारिश जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सात जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए तेज हवाओं व समुद्र में खराब हालात को लेकर आगाह किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए घोषित राहत उपायों को लागू करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर तुरंत मदद और पुनर्वास सहायता पहुंचाई जा रही है।
असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी चिंताजनक बनी रही। गोलाघाट जिले में धनसिरी (दक्षिण) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार, 7 अगस्त के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
केरल में गुरुवार से फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से जारी हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लगातार हो रही बारिश और आसमान में छाए घने बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।
तमिलनाडु के चार जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अगले कुछ दिनों में कई अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बुधवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


