शहर और राज्य - पेज 51
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वृक्षारोपण को अपने जीवन के संस्कारों और उत्सवों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि परिवार के शुभ अवसरों, मांगलिक आयोजनों और विशेष दिनों को वृक्षारोपण से जोड़कर हम प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं।
बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की चोरी के मामले पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस अपराध में संलिप्त दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। जानिए किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी और राज्य के विकास पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के आवूरा नाले (अवूरा नल्लाह) में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ से प्रभावित इलाके का रविवार को अनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमोद अशोक नागपुरे (आईपीएस) ने दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।।
दो जुलाई को श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर में नगद चढ़ावा गिनती के दौरान कथित हेराफेरी के मामले में गठित विभागीय जांच टीम ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी है। जांच में आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई बार चढ़ावे की चोरी की है।
उत्तराखंड में बारिश और मौसम की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी सख्त हो गई हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिले की आपदा तैयारियों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह जाने से मलबे में दबकर मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ऐतिहासिक तांदुलवाड़ी किले के आसपास भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। भूस्खलन के कारण किले तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार देर शाम बादल फटने की घटना के कारण बिजबेहड़ा-पहलगाम मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार दोपहर को नारायणबगड़ के एक सरकारी अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त दीवार के गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


