शहर और राज्य - पेज 62
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग पुलिस ने एक अंतर-ज़िला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 2.613 किलोग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के दिल्ली सीमा से सटे खोड़ा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजकर 35 मिनट पर एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पास से गुजर रही बिजली की केबलों में फैल गई।
राजस्थान में जयपुर जिले के चंदवाजी पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली हाईवे पर ताला मोड़ के पास बन रहे एक रिसॉर्ट में ढांचा गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।।
अरुणाचल प्रदेश के 28 में से 12 जिलों में सोमवार को लगातार हो रही मानसून की बारिश से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
झारखंड के पलामू जिले में 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीमार होने पर परिवार के लोग नियमित चिकित्सा के बजाय झाड़-फूंक पर भरोसा कर रहे थे और कथित तौर पर ओझा के कहने पर राख का सेवन कर रहे थे।
बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड स्थित होरलपट्टी गांव के प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।
बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही उन झूठी और मनगढ़ंत खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि आतंकवादियों ने बारामूला में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया, शहर भर में सरकारी दफ्तरों पर गोलीबारी की और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्री अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का प्रस्ताव दिया है।।
झारखंड में मानसून के साथ आसमान से बरस रही आफत लगातार लोगों की जान ले रही है। राज्य मे 12 जून से अब तक वज्रपात की घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमस) ने सोमवार को तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है, क्योंकि कम दबाव का क्षेत्र राज्य भर में मौसम की स्थिति को प्रभावित कर रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


