शहर और राज्य - पेज 68
-
असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को पहले की तुलना में सुधरती नजर आई, लेकिन इस साल बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 87 हो गई है। वहीं, राज्य के 25 जिलों में 11.45 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद लोगों को दूसरी जगहों पर पुनर्वास करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई।।
-
असम के शिवसागर में बाढ़ के कारण काफी गंभीर स्थिति है। लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है।
-
राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली।
-
गौतमबुद्ध नगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण करने वाली आईएलजीआईएम कंपनी में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आए फायर विभाग के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कई राज्यों के लिए जिलेवार 'नाउकास्ट' (तत्काल मौसम) चेतावनी जारी की है। इसमें लोगों को अगले दो से तीन घंटों के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने, भारी बारिश और तेज हवाओं के बारे में आगाह किया गया है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटकॉइन इन्वेस्टमेंट कंपनी के मालिक की 8.54 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया है, जिसने 2014 से ग्राहकों के साथ लगभग 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित शिवसागर जिले में बिजली बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है और पिछले 24 घंटों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।।
-
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बाढ़ प्रबंधन में चूक और निजी यात्रा में सरकारी हेलीकॉप्टर को लेकर उठे सवालों पर जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि केरल में बाढ़ प्रबंधन में कोई चूक नहीं हुई।
-
जिला कुल्लू के निरमंड खंड में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हुई बारिश के चलते राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांकवा का एक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.