कॉमनवेल्थ गेम्स - पेज 5
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में एक और मेडल डाला। उन्होंने 69 किलोग्राम वर्ग में कुल 227 किलोग्राम का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। जादुमणि सिंह ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है।
भारत के गुलवीर सिंह ने मंगलवार देर रात (भारत समय के अनुसार) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने मंगलवार देर रात 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला।।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सर प्रीति ने मंगलवार को ग्लासगो में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम सेमीफाइनल में जगह बनाई ली है। इसी के साथ भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर शर्मिला धनखड़ ने खुशी जताई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शर्मिला को बधाई दी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टर वल्लूरी अजय बाबू ने पुरुषों की 79 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 330 किलोग्राम (149 किग्रा स्नैच + 181 किग्रा क्लीन एंड जर्क में) उठाकर सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने स्नैच में कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) देश के खाते में 4 और पदक जुड़ गए। भारत ने विमेंस शॉट पुट एफ57 प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि हाई जंप और पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1-1 सिल्वर मेडल हाथ लगा।
महिला वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने सोमवार को भारत के लिए 58 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां मेडल हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


