मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी जिम्नास्टिक कोच के खिलाफ पोक्सो एक्ट के

मुंबई, 24 अगस्त । मुंबई में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित जिम्नास्टिक कोच के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 45 वर्षीय जिम्नास्टिक कोच पर 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप है। फिलहाल, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आरोपी जिम्नास्टिक कोच मुंबई के विले पार्ले इलाके में रहते हैं। मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में नाबालिग ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर पढ़ाई कर रही थी, तभी कोच ने उसे व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा। उसने भी मैसेज का जवाब दिया और अपनी मां को इस बातचीत के बारे में बताया।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद मां ने बेटी से कहा कि वह कोच से पूछे कि उन्होंने उसे मैसेज क्यों किया? इसके बाद कोच ने मैसेज कर पूछा, "तुम कहां हो? अगर फ्री हो तो जिम्नेजियम में मुझसे मिलने आओ।" छात्रा को लगा कि कोच को उससे कोई काम होगा। वह कई सालों से जिम्नास्टिक सीख रही है, इसलिए उसने जवाब दिया, "मैं घर पर हूं, सर। मैं आती हूं।"

जिम्नेजियम पहुंचने पर छात्रा ने देखा कि कोच वहां अकेले थे। आरोप है कि कोच ने उसे अपनी चप्पल अंदर लाने और दरवाजा अंदर से बंद करने के लिए कहा। केवल, इतना ही नहीं नाबालिग का यौन शोषण करने की भी कोशिश की। इसके बाद पीड़िता वहां से जाने लगी तो कोच ने कहा कि 'जो कुछ भी हुआ वह हमारे बीच रहना चाहिए'।

हालांकि, पीटी टीचर की मदद से नाबालिग ने मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

इससे पहले, मुंबई के विले पार्ले इलाके में हिट एंड रन के मामले में इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया। जब एक 15 साल की लड़की सड़क पार कर रही थी, तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी थी और मौके से भाग गया।

जुहू पुलिस स्टेशन ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और घटना की जांच शुरू की। जांचकर्ताओं ने मोटरसाइकिल और उसके सवार की पहचान करने के लिए दुर्घटना स्थल के पास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter