पटना: सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूल रहे अपराधियों के साथ पुलिस की

पटना, 30 अगस्त । पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूल रहे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लग गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सोन नदी में नाव के जरिए रंगदारी वसूले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक राइफल, एक कार्बाइन, एक देसी कट्टा और एक नाव बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घायल अपराधी और सब-इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सोन नदी में रंगदारी वसूली का नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना में दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो हफ्ते पहले हुई इस कार्रवाई में पटना ईस्ट इलाके से डॉक्टरों और व्यापारियों को निशाना बनाने की योजना बनाते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अगमकुआं पुलिस ने चोरी करने के आरोप में एक शख्स को दबोचा।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter