अपराध - पेज 100
-
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति और ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के मद्देनजर एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में एक बड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में व्यापक कार्रवाई करते हुए छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई केनरा बैंक से कथित रूप से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी कंपनी क्राउन मिनरल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (सीएमटीसी) और उसके साझेदारों के खिलाफ की गई।
-
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर 13 वर्षीय बेटे की हत्या और शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगा है।
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर के 'पर्सनैलिटी' (व्यक्तित्व) और 'पब्लिसिटी' अधिकारों की रक्षा के लिए अंतरिम आदेश पारित करने की बात कही है।
-
ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग से जुड़ी बड़ी कंपनी गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के तीन संस्थापकों दीपक सिंह, पृथ्वीराज सिंह और विकास तनेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने महिला और बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक मिसाल कायम की है। महज 24 घंटों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी।
-
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मजदूरों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले।
-
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दाणीलीमडा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 14 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मेफेड्रोन (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया।
-
दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से एनसीआर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली मलाणा चरस की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 480.4 ग्राम चरस जब्त की गई।
-
नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 17 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी, 8 चोरी एवं स्नैचिंग के मोबाइल फोन तथा 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.