अपराध - पेज 102
-
हरियाणा के फरीदाबाद के खेड़ी थाना क्षेत्र के टीकवाली गांव के पास स्थित एक होटल में लगभग 30 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
-
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका कोर्ट में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है।।
-
महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बार फिर बेहद शर्मनाक और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही सगे नाना ने दुष्कर्म की कोशिश की।
-
दक्षिण जिला पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश स्थित कुख्यात 'कच्छा-बनियान गिरोह' का भंडाफोड़ किया और दक्षिण दिल्ली में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद इसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक इनामी अपराधी भी शामिल है। गोलीबारी के दौरान तीन आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
-
जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिनों के विशेष अभियान 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है।
-
पुणे के नसरापुर में बच्ची से रेप और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब जिले के दौंड तालुका के देउलगांव राजे गांव में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।।
-
पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को राज्य के मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक माहौल की कड़ी आलोचना की।
-
बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को शहर के यशवंतपुर और नंदिनी लेआउट इलाकों में कथित तौर पर अवैध नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो अंतर-राज्यीय ऑपरेटिव और चार स्थानीय लोग शामिल हैं।
-
दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, एक कारतूस, चोरी के दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
-
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर की बहन प्रभात चाकणकर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पेश हुईं। यह कार्रवाई स्वयंभू बाबा अशोक खरात से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.