अपराध - पेज 14
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद तथा हरियाणा के फरीदाबाद सहित नौ जगहों पर छापा मारकर तलाशी ली। यह कार्रवाई फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने और उसे आगे पास करने से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई।
मुंबई में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित जिम्नास्टिक कोच के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 45 वर्षीय जिम्नास्टिक कोच पर 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप है।
असम के डिब्रूगढ़ में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बरबरुआ पुलिस स्टेशन के तहत जोकाई छब्बीस घरिया गांव में देर रात चलाए गए एक ऑपरेशन में पुलिस ने एक कुख्यात आदतन ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और हथियार से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। मामले में सेक्टर-36 थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर कस्टम अधिकारियों ने भावनगर की एक 31 वर्षीय महिला से लगभग आधा किलोग्राम 24-कैरेट सोना जब्त किया। सोने की कीमत 83 लाख रुपए से ज्यादा है।
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो अधिनियम के दो आरोपी रविवार को फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली के रोहिणी जिले में पुलिस ने वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 18 से 21 अगस्त तक चले इस अभियान में 5000 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई और चोरी की 161 दोपहिया गाड़ियां बरामद की गईं।
दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अरबुल इस्लाम की कार पर हमले के एक दिन बाद, रविवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक स्थानीय पार्टी दफ्तर में आग लगा दी गई। आईएसएफ पर ही इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निकाली गई संतों की पालकी यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों द्वारा श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया।
उत्तराखंड के रुड़की में एक कारोबारी अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


