अपराध - पेज 16
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी बेटी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना पीलीभीत के बीसलपुर के रामपुरा नौगवां गांव की है, जहां वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।
केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चार लोगों को सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी। इन चारों लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता एम. गीतानंदन का भी नाम शामिल है।
भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ई-मेल में 21 अगस्त को बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है।
हावड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 29 के पूर्व टीएमसी पार्षद और पूर्व मंत्री व वर्तमान हावड़ा विधायक अरूप रॉय के करीबी सहयोगी माने जाने वाले शैलेश रॉय को हावड़ा सिटी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर हावड़ा लेकर पहुंची और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।
इनकम टैक्स अधिकारियों ने शुक्रवार को बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक सिटी में वीरनसांद्रा सिग्नल के पास केरल में रजिस्टर्ड एक कार से करीब 9 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की।।
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) विशाखापत्तनम ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ कथित तौर पर 24.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में विजयवाड़ा की एक प्राइवेट कंपनी, उसके चार डायरेक्टरों और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।।
लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एसबीआई के फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेई द्वारा पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी करने के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद और हाथापाई होती दिखाई दे रही है।
दिल्ली के करोल बाग इलाके में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े ज्वेलरी का कारोबारी के 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने चुराकर फरार हो गए।
छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नीट में कम अंक प्राप्त करने की वजह से 19 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई स्थित सीजीएसटी ऑडिट-प्रथम के अधीक्षक को 22 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


