अपराध - पेज 18
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की दो घटनाएं सामने आईं। नंदग्राम थाना क्षेत्र में स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम की मोरटी तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों 14 अगस्त से लापता थे और उनके परिजनों ने मालेगांव पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मशहूर संगीतकार रवि डे का शव उनके किराए के मकान में करीब पांच दिनों तक पड़ा रहा।
पुलिस द्वारा आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता का कहना है कि आरोपियों के निष्पक्ष सुनवाई के मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है।
नोएडा के सेक्टर-25 स्थित गैराज से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक शूटिंग अकादमी के कोच की बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी है, जिस पर एक सरकारी कर्मचारी, उसकी पत्नी और बेटी की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप है।।
बेंगलुरू के चिक्काबनावारा से डबल मर्डर केस का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक पति की पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की जिंदगी के आखिरी घंटों का ब्योरा 600 पन्नों की चार्जशीट में दिया है। इसमें उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
गाजियाबाद जिले के थाना विजयनगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इनके खिलाफ 17 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।
गुजरात के बोटाद जिले में हुई 43.11 लाख रुपए के हीरों की चोरी का पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। बोटाद और अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी किए गए हीरे बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


