अपराध - पेज 17
लखनऊ में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर पहले अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर लौटकर अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हरसिद्धि थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी ही मां की चाकू से हत्या कर दी और घटना को अपहरण तथा लूट का रूप देने के लिए चार अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की झूठी कहानी गढ़ी थी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल, लखनऊ पुलिस इस हत्याकांड में आगे की तफ्तीश में जुटी है।
बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार सुबह बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई विशेष निगरानी अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई।
उत्तर प्रदेश के कासगंज और गाजियाबाद में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ के दो मामले सामने आए हैं। कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में महज 20 रुपए के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने धोखाधड़ी और चोरी के एक मामले को सुलझाया है। इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से संबंध रखने वाले पाकिस्तानी नागरिक वहाब आलम के तीसरे स्थानीय सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। वहाब आलम को इसी महीने उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई के फिल्म उद्योग से धोखाधड़ी और जालसाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों में से एक धमाल के डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल और कॉपीराइट्स बेचने के नाम पर एक नामी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ 1.50 करोड़ की बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है।
राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


