अपराध - पेज 55
-
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के साइन हनुमान चौक पर बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक कैलाश कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग और परिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल ले गए।
-
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) वी. अरविंद बाबू को उनकी ड्यूटी से हटा दिया है।।
-
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, पुलिस ने मौके से उनके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।
-
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में उपजे विवाद में 20 वर्षीय युवक गौतम मौर्य की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी समीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।।
-
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड के साहिबगंज जिले से अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध हमीम मंडल की करीबी सहयोगी है।
-
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार को 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। दूसरी तरफ, सजा के ऐलान के बाद कोर्ट से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ताहिर हुसैन ने सिर्फ इतना ही कहा कि हाईकोर्ट से हमें इंसाफ मिलेगा।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में सब्यसाची दत्ता से जुड़े 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर नगर निगम (बीएमसी) के पूर्व महापौर हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
-
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भोजपुर पुलिस ने एक एसटीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर भरत तिवारी को गोली मारने का आरोप है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.