शिक्षा - पेज 16
-
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा रद्द होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि ब्रेकिंग और लीकिंग मौजूदा सरकार का मानो एक मंत्र बन गया है।
-
पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र सरकार से नीट को समाप्त करने और राज्यों को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर मेडिकल छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति देने का आग्रह किया। यह आग्रह नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक होने के बाद रद्द किए जाने के बाद किया गया।
-
रांची के ऑक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा भव्या रंजन ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कला संकाय में 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ नेशनल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी सफलता के बाद स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है, वहीं परिजनों और शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन, और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।
-
सीबीएसई 12वीं कक्षा के बोर्ड में सबसे बेहतरीन परीक्षा परिणाम केरल के त्रिवेंद्रम रीजन का रहा है। त्रिवेंद्रम ने उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में पूरे देश में टॉप किया है।
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही 90 प्रतिशत व उससे अधिक और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों का आंकड़ा भी जारी कर दिया है। एक लाख से अधिक छात्र इस श्रेणी में शामिल हुए हैं।
-
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की जांच बुधवार को और तेज हो गई, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों और पुणे से एक महिला को हिरासत में लिया। केंद्रीय एजेंसी आगे की जांच कर रही है।
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष देशभर में छात्र- छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा।
-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नीट यूजी परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं की पहली सूचना 7 मई को मिली थी। एनटीए के मुताबिक, उसने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए जीपीएस निगरानी व वॉटरमार्क का इंतजाम किया था।
-
देशभर में 3 मई को आयोजित की गई, मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके बाद विभिन्न छात्र संगठन नीट यूजी पेपर लीक व परीक्षा की विश्वसनीयता को लेकर प्रश्न कर रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.