शिक्षा - पेज 7
शिक्षा नीति में एक बड़े बदलाव के तहत उत्तराखंड सरकार ने मौजूदा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का फैसला किया है। इसकी जगह अब 'उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' काम करेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप त्रिभाषा नीति को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि कक्षा 10 के मौजूदा छात्रों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को करौली जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पारी में होगी।
देश में आपातकाल लागू होने के करीब पांच दशक बाद राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पहली बार कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में इस विषय को शामिल किया है। नई पुस्तक 'अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड' में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सामने आई एक बड़ी चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 पेपर लीक मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, नीट यूजी पेपर लीक केस में आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 8 जुलाई तक बढ़ा दी है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक सक्षम और छात्र केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 में शामिल हुए जो अभ्यर्थी परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई छात्रों की मौत को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। विभिन्न नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
गुजरात के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने वाली छात्राओं की संख्या पिछले साल की तुलना में 73 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि साइंस स्ट्रीम की कक्षाओं में उपस्थिति 125 प्रतिशत बढ़ी है।।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 के सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी होने के बाद छात्रों की एक महत्वपूर्ण शंका का समाधान किया है। जिन विद्यार्थियों के अंक पुनरीक्षण के बाद बदले हैं और जिनकी संशोधित अंकतालिका डिजिलॉकर पर उपलब्ध हो गई है, उनके लिए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता होने पर नई फिजिकल मार्कशीट भी जारी की जाएगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


