शिक्षा - पेज 9
-
बिहार के नवादा निवासी आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
-
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 715 अंक के साथ पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से देश में शीर्ष स्थान पर रहे।
-
पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देने की मांग की गई है कि वे देश भर में पेपर लीक मामलों की समय-सीमा के भीतर जांच और तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए एक 'स्टैंडर्ड प्रश्नावली' और 'विशेष जांच प्रक्रिया' तैयार करें।
-
महाराष्ट्र के जालना जिले में एक स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। शनिवार को सामने आए इस वीडियो में स्कूल के छात्र हाथों में नकली तलवारें लेकर एक विवादित गाने पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं।
-
तमिलनाडु टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (टीआरबी) ने शनिवार से शुरू होने वाली तमिलनाडु टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीएनटीईटी) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा नियम लागू किए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और गड़बड़ी मुक्त बनाने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर बेल्ट, जूते, ऊंची हील वाली सैंडल और डिजिटल घड़ी पहनने की मनाही है।
-
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे राज्य में स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में 'स्टिंग' जैसे हाई एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की घोषणा की। यह युवाओं में ज्यादा कैफीन वाले ड्रिंक्स के सेवन को नियंत्रित करने के एक गंभीर प्रयास है।
-
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 गुरुवार से शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
-
शिक्षा नीति में एक बड़े बदलाव के तहत उत्तराखंड सरकार ने मौजूदा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का फैसला किया है। इसकी जगह अब 'उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' काम करेगा।
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप त्रिभाषा नीति को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि कक्षा 10 के मौजूदा छात्रों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को करौली जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पारी में होगी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.