शिक्षा - पेज 10
असम के गोलपारा जिले में स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जिला स्कूल निरीक्षक कार्यालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि छात्र अब स्कूल में टिफिन के लिए किसी भी प्रकार का नॉन-वेज भोजन लेकर नहीं आएंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी की अग्रिम सूचना स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर यह देख सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र देश के किस शहर में निर्धारित किया गया है।
तकनीकी शिक्षा को उभरते औद्योगिक रुझानों के अनुरूप बनाने के लिए गुजरात सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग ने राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कई ‘न्यू एज’ पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) (अंडरग्रेजुएट) (यूजी) 2026 की पेपर लीक घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से प्रश्न-पत्र के लीक होने, परीक्षा से पहले मिल जाने या बिक्री का दावा किया जा रहा है। इसी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस्ड) के नतीजों में डाटा लीक होने के आरोपों को खारिज कर दिया।
बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंग संस्थानों में शुरू हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ लिया है। इस बीच, खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ की घटना के संबंध में अब फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बढ़ती प्रतिस्पर्धा, परीक्षा का दबाव और बदलती जीवनशैली के बीच स्कूली छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी उद्देश्य से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वरिष्ठ अधिकारियों, समिति के सदस्यों और विशेषज्ञों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की है।
बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले को लेकर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह हमला किया है, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर फायरिंग और पथराव की घटना के बाद सरकार ने कोचिंग संचालकों पर अंकुश लगाने के लिए एक नीति बनाने की घोषणा की है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में किसी हाल में विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ने दी जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के बाद अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) प्रक्रिया को लेकर छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर भुगतान की सुविधा के लिए चार सरकारी बैंकों के पेमेंट गेटवे उपलब्ध करा दिए गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


