शिक्षा - पेज 12
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) रविवार को पूरे देश में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (सीएसई प्रीलिम्स) आयोजित कर रहा है।।
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर लागू की जाएं तथा मदरसों में बायोमेट्रिक व्यवस्था, शिक्षकों के प्रशिक्षण और नियमित मूल्यांकन को प्राथमिकता दी जाए।
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूनिफॉर्म कोड लागू करने के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश के बाद शिक्षा जगत में इस फैसले को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। शिक्षकों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने इसे अनुशासन, समानता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित रद्द हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए रिफंड सुविधा शुरू कर दी है। छात्र अब परीक्षा शुल्क की वापसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4.0 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी जहां आंदोलनरत हैं, वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।।
तमिलनाडु ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में 94.31 प्रतिशत का प्रभावशाली कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा घोषित परिणामों के बारे में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। एजेंसी ने चार वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है, वहीं तकनीक, वित्त और मानव संसाधन से जुड़े तीन अहम पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की है। पुनर्परीक्षा की तैयारियों पर उन्होंने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई।
एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक नीट पेपर लीक मामले पर विरोध प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर बैन लगाने की मांग की।
पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के 72 सरकारी स्कूल शिक्षकों का चौथा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को फिनलैंड के लिए रवाना हो गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


