मिथुन दा की बिगडी तबीयत, पहुंचे अस्पताल
मिथुन दा की बिगडी तबीयत, पहुंचे अस्पताल
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर आई है। मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगडने पर उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को सीने में दर्द की शिकायत के चलते बेचैनी महसूस हो रही थी। जिसके चलते परिजनों ने उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिथुन दा करीब 73 साल के हैं। शनिवार सुबह उनको सीने में दर्ज की शिकायत हुई। इस पर उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि उनको बेचैनी भी महसूस हो रही थी।
Source: The News Com Network