कश्मीर में हुई '108 बेस हॉस्पिटल' की शूटिंग, गश्मीर महाजनी बोले-

मुंबई, 14 अगस्त । टेलीविजन अभिनेता गश्मीर महाजनी आगामी टीवी सीरियल '108 बेस हॉस्पिटल – उरी' में डॉक्टर मेजर अनिरुद्ध का एक महत्वपूर्ण और साहसी किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि शो में उन्होंने डॉक्टरों को हीरो के तौर पर दिखाया गया है।

अभिनेता ने कहा, "देखिए, हमारे सीरियल की कहानी कश्मीर में मौजूद '108 बेस हॉस्पिटल' एक असली हॉस्पिटल से प्रेरित है, जिसका रिकॉर्ड लोगों की जान बचाने के लिए शानदार रहा है। वहां दावा किया जाता है कि अगर कोई भी इंसान घायल है और जान बाकी हैं, तो वे उसे बचा लेंगे। अस्पताल खुद लोगों की जान बचाने में हमेशा आगे रहा है, तो हमने इसके सभी सकारात्मक पहलुओं पर ही फोकस किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "हजार में से एक केस में अगर कुछ नहीं हो पाता, तो हम उस पर फोकस नहीं करते। हमें उस पर ध्यान देना चाहिए जो आपको प्रेरणा दे, आपको मोटिवेट करे और अच्छा महसूस कराए। उनका इरादा हमेशा आपको बचाने पर का ही है। ये नंबरों के बारे में नहीं है, ये इरादे के बारे में है।"

टीवी सीरियल '108 बेस हॉस्पिटल – उरी' की शूटिंग कश्मीर के कुछ इलाकों में भी हुई है, जिसे लेकर अभिनेता कहना है कि आर्मी की वजह से उन्होंने वहां पर काफी सहज महसूस किया था।

उन्होंने कहा, "जब हम वहां थे तो हमें बहुत कम्फर्टेबल महसूस हुआ। जाहिर है, आर्मी भी वहां तैनात है, और आर्मी बहुत वेलकमिंग है। सिचुएशन के हिसाब से एरिया के साथ बर्ताव करना होता है, लेकिन यह बहुत खूबसूरत अनुभव था। पुलिस, आर्मी और लोग सभी ने हमारा बहुत स्वागत किया था।"

अभिनेता ने बताया कि उनके टीवी शो का पहला एपिसोड स्वतंत्रता दिवस पर आएगा। उन्होंने कहा, "इंडिपेंडेंस डे पर, हमारे शो का पहला एपिसोड कलर्स पर शनिवार और रविवार रात 8 बजे आ रहा है। तो, पक्का, देशभक्ति और उस जोश के साथ, 108 बेस हॉस्पिटल पूरा देखिए, सिर्फ कलर्स पर।"

टीवी शो '108 बेस हॉस्पिटल – उरी' में अभिनेता गश्मीर महाजनी के साथ अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस भी मुख्य लीड रोल में दिखाई देंगी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter