खिलौने का डायपर बदलती दिखीं ट्विंकल खन्ना, वीडियो शेयर कर पेरेंटिंग को लेकर कही ये बड़ी बात
अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। बुधवार को ट्विंकल खन्ना ने अपने फैंस के साथ पेरेंटिंग को लेकर एक बहुत ही अनोखा नजरिया शेयर किया है।

मुंबई, 10 जून । अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। बुधवार को ट्विंकल खन्ना ने अपने फैंस के साथ पेरेंटिंग को लेकर एक बहुत ही अनोखा नजरिया शेयर किया है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया। इसमें अभिनेत्री कला प्रदर्शनी में बिएनाले में खिलौने के बच्चे का डायपर बदलने की कोशिश करती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए दर्शकों को बताया कि बच्चों के साथ एक इंस्ट्रक्शन मैनुअल भी आना चाहिए, जिसे माता-पिता क्यूआर कोड के जरिए देख सकें।
ट्विंकल खन्ना ने लिखा, "बिएनाले में, जहां इस एग्जिबिशन का एक गहरा पहलू था, वहीं मुझे यह भी लगा कि सभी बच्चों के साथ ऐसा ही एक क्यूआर कोड होना चाहिए जो हमें सीधे इंस्ट्रक्शन मैनुअल तक ले जाए। फिलहाल तो हम सब बस अनुभव के आधार पर सीखते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हम अपनी पूरी कोशिश करते हैं, उन्हें ढेर सारा प्यार देते हैं, उनका ध्यान रखते हैं और उन्हें अच्छे से पालते हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "फिर वे बड़े होकर थेरेपी में जाते हैं और आखिरकार गलती हमारी ही निकालते हैं। अगर आपके बच्चे के साथ कोई इंस्ट्रक्शन मैनुअल आता, तो आप सबसे पहले उसका कौन-सा पेज खोलते?"
बिएनाले एक बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय समकालीन कला प्रदर्शनी है जो हर दो साल में होती है। इसे 'कला जगत का ओलंपिक' भी कहा जाता है, जिसकी स्थापना 1895 में हुई थी।
ट्विंकल खन्ना ने मनोरंजन जगत में सफलता न मिलने पर इंडस्ट्री छोड़कर लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपना करियर स्थापित किया। उन्होंने कुछ समय पहले काजोल के साथ 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' शो होस्ट किया। शो में कुछ सेलेब्स को बुलाकर इंडस्ट्री और जीवन के बारे में बातें होती हैं। यह शो अभी भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। शो को जहां दर्शकों का प्यार मिला था तो कुछ बातों पर आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।
Source: IANS

