दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

मुंबई, 19 अप्रैल । अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने 2026 की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल हॉरर कॉमेडी के साथ की है।

फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के प्रेड-प्रीव्यू के वजह से फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल भी देखा गया और अब तक फिल्म बीते दो दिनों में 47 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

'धुरंधर: द रिवेंज' की आंधी में भूत बंगला अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने पहले दिन 21.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने बीते दो दिनों में 47.25 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है, हालांकि माना जा रहा है कि पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म संडे को तकरीबन 20-22 करोड़ के बीच का शानदार कलेक्शन कर सकती है। अक्षय कुमार की भूत-बंगला कई मायनों में खास है क्योंकि फिल्म में लंबे समय बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी ने स्क्रीन पर वापसी की है। इस जोड़ी ने पर्दे पर कई कॉमेडी फिल्में साथ ही हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक आज भी वैसी कॉमेडी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में खट्टा मीठा नाम की फिल्म में भी काम किया था।

इसके अलावा फिल्म में तब्बू भी हैं। तब्बू और अक्षय कुमार ने आखिरी बार फिल्म हेरा-फेरी में साथ काम किया था लेकिन उसके बाद दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए। भूत-बंगला में कॉमेडी के किंग असरानी ने भी अपनी कॉमेडी से फैंस को पेट-पकड़कर हंसने को मजबूर कर दिया। भले ही असरानी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में भी नजर आएंगे।

खुद अक्षय ने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उनकी और निर्देशक प्रियदर्शन की साथ में गई फिल्में सुपरहिट होती हैं क्योंकि प्रियदर्शन की फिल्मों में कॉमेडी करने की जरूरत नहीं पड़ती। उनके साथ काम करने पर सहजता से खुद-ब-खुद कॉमेडी हो जाती है, जो एक्ट करने से भी बेहतर होती है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement