फिर लौट रही है अजय देवगन की आइकॉनिक टोली, 'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

मुंबई, 19 सितंबर । निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी दी है।

निर्देशक रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू वही फेमस लंबी मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा - "हंसी, मस्ती, खुशी और फैमिली बस और कुछ नहीं। फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

पोस्ट देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर फिल्म देखने की उत्सुकता जाहिर की।

गोलमाल की पहली फ्रेंचाइजी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय, तुषार, अरशद और शरमन जोशी के साथ रिमी सेन और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म अपनी स्लैपस्टिक कॉमेडी, शानदार संवाद और सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती है, जिसने एक सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शुरुआत की।

यह फिल्म चार दोस्त (गोपाल, माधव, लक्ष्मण और लकी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज से निकाले जाने के बाद वसूली भाई से बचने के लिए एक अंधे दंपत्ति (परेश रावल और सुष्मिता मुखर्जी) के बंगले में उनका पोता बनकर रहने लगते हैं।

यह फिल्म हर्ष शिवशरण के मराठी नाटक 'घर घर' पर आधारित थी, जिससे प्रेरित होकर वोरा ने गुजराती नाटक 'अफलातून' लिखा था और उसी से फिल्म के लिए आइडिया मिला। इस फिल्म के बाद इसके सीक्वल आए। 2008 में 'गोलमाल रिटर्न्स', 2010 में 'गोलमाल 3' और 2017 में 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई थी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter