जैस्मिन भसीन ने रोहित शेट्टी को कहा 'पुकीएस्ट', हाई-वोल्टेज स्टंट के

मुंबई, 20 सितंबर । एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के होस्ट और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को 'पूकीएस्ट' (सबसे प्यारा) कहा, क्योंकि उन्होंने एक स्टंट के दौरान जैस्मीन का हौसला बढ़ाने के लिए खुद मैदान में कदम रखा था।

जब जैस्मिन एक मुश्किल और खतरनाक स्टंट करने से डर रही थीं और उन्हें परेशानी हो रही थी, तो होस्ट रोहित शेट्टी स्टंट जोन में आए और खुद उस चैलेंज को पूरा करने का फ़ैसला किया, ताकि जैस्मिन को प्रेरित कर सकें।

रविवार को, जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी का टास्क पूरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया और डायरेक्टर के लिए दिल से आभार जताते हुए लिखा, "सर, आप सच में सबसे प्यारे इंसान हैं। आपने हमेशा मुझे अपने डर का सामना करने के लिए प्रेरित किया है और मुझे याद दिलाया है कि मैं जितना सोचती हूं, उससे कहीं ज़्यादा मजबूत हूं। लेकिन इस बार, आपने सचमुच मेरे लिए झटके सहे उस पल ने सच में मेरे दिल को इस तरह छुआ जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह 'केकेके' का मेरा तीसरा सीजन है और इन सभी वर्षों के दौरान आपने हमेशा जाना है कि मुझे कब आगे बढ़ाना है, कब प्रोत्साहित करना है और सबसे महत्वपूर्ण बात, कब मेरा साथ देना है। आपने मुझे हमेशा सुरक्षित और समर्थित महसूस कराया है, यहां तक कि उन चीजों को करने के लिए भी प्रेरित किया है, जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उन्हें कर सकती हूं। और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे यकीन है कि पिछले वर्षों में 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा रहे हर खिलाड़ी इस बात से सहमत होगा कि आप निश्चित रूप से हमारे मार्गदर्शक हैं।"

एपिसोड के दौरान भी जैस्मिन ने रोहित शेट्टी को एक शानदार मेंटर होने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "रोहित शेट्टी सर से खुद डेमो मिलना ऐसी चीज थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हम सभी उन्हें एक्शन के बादशाह के रूप में जानते हैं। एक ऐसे शख्स के तौर पर, जिन्होंने वर्षों तक कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन किया है और उन्हें यह विश्वास दिलाने के लिए प्रेरित किया है कि वे जितना खुद को समझते हैं, उससे कहीं अधिक कर सकते हैं। इसलिए जब मैं वहां खड़ी थी, डरी हुई थी और पहला कदम उठाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब उनका खुद स्टंट जोन में आना और उदाहरण पेश करते हुए चुनौती को पूरा करने का फैसला करना मेरे लिए बेहद खास था।"

इस बीच, 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ग्रैंड फिनाले हाल ही में मुंबई में शूट किया गया है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter