'इतनी प्यारी जीवनसाथी पाकर हूं धन्य', करवाचौथ पर शान ने पत्नी के लिए

मुंबई, 30 अक्टूबर । मशहूर गायक शान ने हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी राधिका मुखर्जी की तारीफ करते हुए बताया कि राधिका हर साल पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ करवाचौथ का व्रत रखती हैं।

शान ने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ की एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें राधिका करवा चौथ की पूजा करती नजर आ रही हैं और शान उनके बगल में खड़े हैं। वीडियो शेयर करते हुए शान ने बताया कि यह 26वीं बार है, जब राधिका करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।

शान ने लिखा, "यह 26वीं बार होगा और राधिका ने साल 2000 में हमारी शादी के बाद से एक भी करवा चौथ नहीं छोड़ा है। मुझे इस रिवाज को अपनाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन जब मैं देखता हूं कि वह कितनी निष्ठा और समर्पण के साथ इसे करती हैं, पूरा दिन बिना पानी पिए व्रत रखती हैं और फिर भी इतनी शांत और अपने विश्वास पर इतनी मजबूत रहती हैं, तो मुझे लगता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतनी प्यार करने वाली और सब कुछ देने वाली जीवनसाथी मिली है।"

शान और राधिका मुखर्जी की बात करें, तो कपल की पहली मुलाकात 1990 के दशक में एक म्यूचुअल फ्रेंड की पार्टी या पूल पार्लर में हुई थी। राधिका, शान से 6 साल छोटी थीं। जब दोनों मिले थे, तब शान 24 साल के थे और राधिका 18 साल की थीं। लंबे समय तक दोनों में पहले अच्छी दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

शान स्वभाव से काफी शर्मीले थे, लेकिन उन्होंने राधिका को प्रपोज करने के लिए बेहद रोमांटिक तरीका चुना। वे राधिका को समुद्र के किनारे ले गए, जहां घुटनों पर बैठकर राधिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। राधिका ने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया और कपल ने नवंबर 2000 में शादी की और उनके दो बेटे हैं, सोहम और शुभ। इस जोड़े ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की सिल्वर जुबली यानी 25वीं सालगिरह मनाई थी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter