'राजा शिवाजी' रिलीज होते ही छाए सलमान खान, मराठी लुक और जीवा महाला के किरदार ने जीता दिल
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा Salman Khan के मराठी लुक की हो रही है। उनके दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस को खासा प्रभावित किया है।
मुंबई, 1 मई। अभिनेता Riteish Deshmukh की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को बनाने में उन्हें करीब 10 साल का समय लगा और कई चुनौतियों के बाद यह प्रोजेक्ट पूरा हो पाया।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा Salman Khan के मराठी लुक की हो रही है। उनके दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस को खासा प्रभावित किया है।
फिल्म में नारंगी पगड़ी, पारंपरिक कुर्ता और मराठा तलवार के साथ सलमान का लुक बेहद प्रभावशाली नजर आता है। उनका किरदार भले ही छोटा हो, लेकिन उसे बेहद मजबूत और प्रभावी बताया जा रहा है। सलमान फिल्म में जीवा महाला की भूमिका निभा रहे हैं, जो Chhatrapati Shivaji Maharaj के विश्वसनीय अंगरक्षक थे और उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर शिवाजी महाराज की रक्षा की थी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स सलमान के इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कैमियो छोटा था, लेकिन बेहद दमदार! सलमान का लुक यादगार है।” कई दर्शकों ने कहा कि उनकी एंट्री पर सिनेमाघरों में तालियां गूंज उठीं। वहीं कुछ फैंस को उनकी फिल्म ‘वीर’ की याद भी आ गई।
हालांकि ‘राजा शिवाजी’ एक मराठी फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन और निर्माण Riteish Deshmukh ने किया है। इसमें Sanjay Dutt, Vidya Balan, Genelia D'Souza और Abhishek Bachchan भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि सलमान खान और अभिषेक बच्चन लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे हैं।
रितेश देशमुख ने पहले खुलासा किया था कि सलमान खान खुद इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। एक बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग और किरदारों के बारे में पूछा और जब पता चला कि उनके लिए कोई रोल तय नहीं है, तो उन्होंने खुद इसमें शामिल होने की इच्छा जताई।
Source: IANS