अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद 86 साल की उम्र में 'एक्स-मैन' पैट्रिक

लॉस एंजिल्स, 30 अक्टूबर । हॉलीवुड के दिग्गज अंग्रेजी अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। 'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मैन' जैसी फिल्मों से मशहूर स्टीवर्ट अपने अंतिम क्षणों में परिवार और दोस्तों के साथ रह रहे थे।

दिवंगत अभिनेता के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से उनके निधन की जानकारी साझा की गई। पोस्ट में कहा गया कि सर पैट्रिक स्टीवर्ट का लॉस एंजिलिस स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। अंतिम समय में उनकी पत्नी सनी उनके साथ थीं। वह कुछ समय से अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे।

परिवार की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि अपने अंतिम दिनों में सर पैट्रिक स्टीवर्ट परिवार और करीबी मित्रों के स्नेह से घिरे रहे। इस दौरान उनके आसपास संगीत, प्रार्थनाएं, भावनात्मक पल और अपनों का साथ मौजूद रहा। परिवार ने कहा कि जीवनभर अपने काम और व्यक्तित्व से लोगों को प्रेरित करने वाले सर पैट्रिक की स्मृतियां हमेशा उनके साथ रहेंगी। संदेश में उनके शांत और सहज चेहरे का भी उल्लेख किया गया, जिसे परिवार ने उनकी गरिमा, सौम्यता और खास व्यक्तित्व का प्रतीक बताया।

उन्होंने लिखा, "वेस्ट राइडिंग ऑफ यॉर्कशायर के मिरफील्ड के बेटे, उन्होंने रॉयल शेक्सपियर कंपनी से लेकर ब्रॉडवे, सिल्वर स्क्रीन और टेलीविजन तक छह दशकों के शानदार करियर का सफर तय किया।"

अभिनेता के परिवार में उनकी तीसरी पत्नी, गायिका सनी ओजेल हैं। इसके अलावा, उनकी पहली पत्नी और अभिनेत्री शीला फाल्कनर से उनके दो बच्चे, डैनियल और सोफिया भी हैं।

उनके निधन की खबर आते ही एक्स-मैन फ्रेंचाइजी में वूल्वरिन का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड सुपरस्टार ह्यू जैकमैन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज हमने मंच और पर्दे के एक महान कलाकार को खो दिया। और मेरी नजर में एक जबरदस्त दोस्त और इंसान को। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगा, पैट्रिक स्टीवर्ट।"

बता दें कि पैट्रिक स्टीवर्ट की आखिरी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' होगी, जो 17 दिसंबर 2026 को भारत में रिलीज होने वाली है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter