दिलेर खरकिया पर फायरिंग के बाद एआईसीडब्ल्यूए ने सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 18 सितंबर । हरियाणवी गायक, अभिनेता और मॉडल दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात उनके घर के बाहर हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इस गोलीबारी की घटना के बाद मनोरंजन जगत में भारी रोष है। इस गंभीर मामले को लेकर 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (एआईसीडब्ल्यूए) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र भेजकर राज्य में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रंगदारी वसूलने वाले आपराधिक गिरोहों के खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को लिखे गए आधिकारिक पत्र में एआईसीडब्ल्यूए ने कहा कि 17 सितंबर की रात लगभग 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने हरियाणवी कलाकार दिलेर खरकिया की गाड़ी पर गोलियां चलाईं। यह कोई पहली घटना नहीं है। फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को लगातार दिनदहाड़े निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इसके अलावा, हरियाणवी गायक अंकित बालियान की दिनदहाड़े 18 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थीं।

एआईसीडब्ल्यूए ने पत्र में कहा कि यह हमले संगठित आपराधिक गिरोहों द्वारा जानबूझकर किए जा रहे हैं। उनका मुख्य मकसद कलाकारों और उनके परिवारों में खौफ पैदा करके उनसे मोटी फिरौती वसूलना है। बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय संगीत और फिल्म इंडस्ट्री तक फैले इस डर के माहौल से कलाकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनकी रोजी-रोटी खतरे में पड़ गई है।

पत्र में एआईसीडब्ल्यूए ने सरकार से दो प्रमुख मांगें कीं। उन्होंने लिखा कि दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ तुरंत और सख्त जांच बैठाई जाए, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जा सके। वहीं, हरियाणा फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सभी कलाकारों और पेशेवरों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार ले, जिससे आपराधिक गिरोह डर दिखाकर वसूली न कर सकें।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter