चंकी पांडे की छोटी बेटी रायसा पांडे ने न्यूयॉर्क से पूरी की ग्रेजुएशन, पिता ने शेयर कीं तस्वीरें

मुंबई, 21 मई । अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन और चंकी पांडे की छोटी बटी रायसा पांडे ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है। गुरुवार को अभिनेता चंकी पांडे ने बटी के लिए खास नोट लिखा।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में ग्रैजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें शामिल हैं।

शुरुआती कुछ तस्वीरों में, चंकी रायसा को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में रायसा ग्रेजुएशन की ड्रेस पहने अपनी डिग्री लिए नजर आ रही हैं और अन्य तस्वीरों में रायसा परिवार संग नजर आ रही हैं।

चंकी ने बेटी के लिए लिखा, "रायसा पांडे अब ग्रेजुएट हो गई हैं। मेरी प्यारी बेटी, तुम्हें ढेर सारी बधाई। तुम्हारी मेहनत और सफलता पर हमें बेहद गर्व है। तुम्हारा आगे का करियर हमेशा उज्ज्वल और खूबसूरत रहे, यही शुभकामनाएं।"

चंकी की इस पोस्ट को उनके करीबियों और प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बधाईयां दी। निर्देशक फराह खान ने लिखा, "तुम्हारी सारी मेहनत रंग लाई, चंक्स। तुम्हें ढेर सारी बधाई।" अभिनेता रजत बेदी ने लिखा, "बधाई दो।" वहीं फैशन डिजाइनर सीमा किरण सजदेह ने लिखा, "बधाई दो रायसा।"

बता दें कि रायसा पांडे ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टिस्च स्कूल ऑफ द आर्ट से अपनी पढ़ाई पूरी की है। चंकी से पहले अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी बहन के लिए खास पोस्ट किया था।

रायसा एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो कला के क्षेत्र में योगदान देता आ रहा है। जाहिर है कि रायसा में खूबियां होना स्वभाविक है। वे एक बेहतरीन गायिका भी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस में इंटर्नशिप की है, जिनमें रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स शामिल हैं।

रायसा रियलिटी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स' में भी दिखाई दे चुकी हैं। इसके साथ ही वे पेरिस में होने वाले मशहूर 'ले बाल' फैशन इवेंट में भी अपने स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement