शर्मिला टैगोर और अमृता सिंह की थिएटर में हुई मुलाकात, सारा अली खान ने कहा-

मुंबई, 22 जून । अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार शाम अपने प्रशंसकों के साथ एक खास पारिवारिक पल साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो कोलाज पोस्ट किया है जिसमें उनकी दादी शर्मिला टैगोर और मां अमृता सिंह एक साथ नजर आ रही हैं।

सारा ने थिएटर की दो सेल्फी को एक कोलाज के रूप में साझा किया। एक तस्वीर में वह अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

तीनों ने एक थिएटर प्ले का आनंद लिया और साथ में आइसक्रीम का भी लुत्फ उठाया। तस्वीरें साझा करते हुए सारा ने लिखा, "मेरे असली दिग्गजों के साथ थिएटर का समय। नाटक तो अच्छा था लेकिन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो मेरे बगल में ही हैं।"

इन तस्वीरों ने शर्मिला टैगोर और उनकी पूर्व बहू अमृता सिंह की मुलाकात को भी खास बना दिया। ऑडिटोरियम में खींची गई इन तस्वीरों में तीनों सफेद रंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

गौरतलब है कि अमृता सिंह की शादी सैफ अली खान से वर्ष 1991 में हुई थी। सैफ अली खान शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। उस समय अमृता सिंह बॉलीवुड की स्थापित अभिनेत्री थीं जबकि सैफ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। अमृता सिंह उम्र में सैफ से लगभग 12 वर्ष बड़ी हैं।

करीब 13 साल तक साथ रहने के बाद वर्ष 2004 में दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं जिनमें अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता इब्राहिम अली खान।

इसके बाद सैफ अली खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान से वर्ष 2012 में शादी की। इस दंपति के दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।

सारा अली खान और इब्राहिम को अक्सर सैफ, करीना, तैमूर और जहांगीर के साथ पारिवारिक छुट्टियों, त्योहारों और खास मौकों पर समय बिताते देखा जाता है।

बता दें कि शर्मिला टैगोर कई इंटरव्यू में अमृता सिंह की सराहना कर चुकी हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अमृता सिंह ने सारा और इब्राहिम की परवरिश बेहद अच्छे तरीके से की है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter