शिल्पा शेट्टी ने आरक्षण विवाद पर तोड़ी चुप्पी, वायरल बयान को बताया झूठा और निराधार
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि रिजर्वेशन पर उनके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह से फर्जी और निराधार है। साथ ही, अभिनेत्री ने ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी।

मुंबई, 28 जुलाई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि रिजर्वेशन पर उनके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह से फर्जी और निराधार है। साथ ही, अभिनेत्री ने ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे नाम से जोड़कर आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे झूठे बयानों को देखकर मैं हैरान हूं। यह पूरी तरह से फर्जी, दुर्भावनापूर्ण और झूठी खबर है। इस नकली खबर पर भरोसा न करें।"
बात दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन की समाप्ति के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में सोशल मीडिया पर 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' (आरएचए) नामक नया डिजिटल अभियान शुरू किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 'आरएचए' पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी थी।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने एक नोट जारी करते हुए लिखा था, "आरक्षण को मत छेड़िए। सामान्य वर्ग के डॉक्टरों को केवल सामान्य वर्ग के मरीजों का इलाज करने दें और बाकी सभी वर्गों के डॉक्टरों को केवल अपनी-अपनी जाति के मरीजों का इलाज करने दें। ऐसा कुछ सालों तक करके देखिए, फिर लोग खुद जाति आधारित आरक्षण खत्म करने की मांग करने लगेंगे। आरक्षण से कौशल हासिल नहीं किया जा सकता।"
अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही पोस्ट में अभिनेत्री पर आरोप लगाया जा रहा था कि उन्होंने जाति-आधारित रिजर्वेशन पॉलिसी के खिलाफ कड़े बयान दिए थे। दावे के मुताबिक, एक्टर ने जाति के आधार पर अलग मेडिकल ट्रीटमेंट की वकालत की।
अभिनेत्री के नोट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर सभी की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई यूजर्स ने उनके इस बयान को सपोर्ट किया जबकि कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' एक नया डिजिटल और सोशल मीडिया आधारित अभियान है। यह मुख्य रूप से इंस्टाग्राम पर युवाओं द्वारा चलाया जा रहा एक नागरिक अभियान है, जो किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है।
Source: IANS

