गोवा एसएससी भर्ती 2026 : जूनियर असिस्टेंट सहित 222 पदों पर आवेदन शुरू, 2 अक्टूबर तक मौका
सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। गोवा कर्मचारी चयन आयोग (गोवा एसएससी) ने विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट सहित अलग-अलग कुल 222 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

पणजी, 14 सितंबर । सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। गोवा कर्मचारी चयन आयोग (गोवा एसएससी) ने विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट सहित अलग-अलग कुल 222 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।
गोवा एसएससी की ओर से जारी 222 रिक्तियों में डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर के 3, लोअर डिवीजन क्लर्क/रिकवरी क्लर्क के 204, डेटा एंट्री ऑपरेटर के 2 और जूनियर असिस्टेंट के 13 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे गोवा एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रमाण पत्र के साथ पद से संबंधित क्षेत्र में कम से कम छह माह का डिप्लोमा/कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दो-स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शॉर्टलिस्टिंग, स्किल/टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी गोवा एसएससी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।
कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए गोवा एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
Source: IANS

