लेटेस्ट
बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों में एचएससी छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। संसद के बाहर हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज और बल का प्रयोग किया।
प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में शामिल हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका आज हजारों लड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
टीवी अभिनेत्री परख मदान इन दिनों लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ रही हैं। उन्होंने खूबसूरती, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और खुद को स्वीकार करने की जरूरत को लेकर खुलकर बात की।
भारत के वस्तु निर्यात की वृद्धि जून में सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत रही। हालांकि, मासिक आधार पर इसमें कुछ नरमी देखने को मिली।
जोधपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की अंतरिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
पश्चिम बंगाल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान फिर दोहराया कि नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार नहीं है। आयोग का अधिकार केवल मतदाता सूची के नियंत्रण और पर्यवेक्षण तक सीमित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक मौके पर ट्रेन के लोको पायलट चंद्रकांत कुमार ने इसकी खासियत, सुरक्षा व्यवस्था और अपनी विशेष ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षा सुधारक, इंजीनियर, आविष्कारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां खुलकर सामने आ रही हैं। अभिनेता ओमी वैद्य, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, जीनत अमान, सोनी राजदान, और सान्या मल्होत्रा से लेकर कई हस्तियों ने सरकार से बातचीत करने की मांग की।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। शिल्पा जहां शेट्टी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, वहीं राज कुंद्रा पंजाबी परिवार से हैं।
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शीना चौहान आगामी पैन-इंडियन तेलुगु थ्रिलर फिल्म 'झटस्य मरणं ध्रुवम्' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे एक इंटेंस पुलिस ऑफिसर (आईपीएस अधिकारी) की भूमिका में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से काफी तैयारी की।
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के पूर्व विशेष निदेशक अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने सतीश गोलचा की रिटायरमेंट से पहले ही उन्हें पद से हटाते हुए अनुराग कुमार को कार्यभार सौंपा है।
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इस हमले में 45 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के करनासुबर्णा में शुक्रवार को हुई दुखद घटना की पुलिस और रेलवे विभाग की शुरुआती जांच से पता चला है कि गेटमैन की लापरवाही ही इस हादसे की मुख्य वजह थी। इस घटना में एक ट्रेन के रेलवे क्रॉसिंग पर वैन से टकराने के कारण तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर अमेरिकी चुनाव में दखल देने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजिंग उनके राष्ट्रपति पद को कमजोर करना चाहता है और लाखों अमेरिकी वोटरों का रिकॉर्ड हासिल करना चाहता है।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने बताया कि 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म "3 इडियट्स" में उनका किरदार 'फुंसुक वांगडू', शिक्षाविद और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है।।
बिहार के नवादा निवासी आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भारत की हंसिका लांबा ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में महिलाओं के 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं और उन्हें फाइनल में यूक्रेन की नतालिया क्लीवचुत्स्का के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
भारत रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन में दो लोगों को गैर-कानूनी हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए।
उत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र के रामनगर को देहरादून से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने 15310/15309 रामनगर–देहरादून–रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग तथा सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों को ध्यान में रखते हुए इस नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे को आधुनिक बनाने के पीएम मोदी के विजन का अहम हिस्सा है। इस ट्रेन की तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है और आत्मनिर्भर भारत का शानदार उदाहरण है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन स्कूली बच्चे भी शामिल थे।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की टीम से हथियार छीनने की कोशिश की गई। इस घटना में हथियार छीनने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं।
झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में 30 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच मिलेगा। मेले में 14 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, जबकि पहली बार एआई आधारित कंट्रोल रूम, ड्रोन और स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम से चौबीसों घंटे निगरानी होगी।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 367 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,554 और निफ्टी 90 अंक या 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,163 पर था।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ियों को इस बार एक खास सम्मान मिलेगा। विश्व कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुफिया और कानून प्रवर्तन से जुड़े दस्तावेजों के एक बड़े संग्रह को सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। ट्रंप का दावा है कि ये दस्तावेज अमेरिकी मतदाताओं के डेटा में चीनी सेंधमारी, चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप के खतरों और देश की चुनावी व्यवस्था की गंभीर कमियों को उजागर करते हैं।
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की एक टुकड़ी युद्धाभ्यास 'पिच ब्लैक 2026' में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। 'पिच ब्लैक 2026' युद्धाभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (आरएएएफ) के डार्विन, टिंडल और एंबरली बेस पर आयोजित होगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


