लेटेस्ट - पेज 14
राष्ट्रपति भवन की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा।
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत विभाग की एक केंद्रीय टीम ने गुरुवार को जयपुर के जगतपुरा में जेप्टो के 'डार्क स्टोर' (डिलीवरी-ओनली स्टोर) का औचक निरीक्षण किया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पश्चिम एशिया में जारी लगातार भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए गुरुवार के सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ।
गुजरात में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर अदालतें सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2022 से अगस्त 2026 के बीच पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अदालतों ने 1,785 फैसले सुनाए हैं।
पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को पश्चिम मिदनापुर जिले के सालबोनी में कथित करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ समाजसेवी और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरे अन्ना हजारे को गुरुवार को बॉम्बे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस स्टेशन ने दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 515 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया।
बिहार में लगातार भारी बारिश और नदियों के उफान ने हालात को गंभीर बना दिया है। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर में होने वाले एक राजनीतिक कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी।
दक्षिण कोरिया नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान से आगे बढ़कर पुनर्वास और पुनर्निर्माण के चरण में मदद के लिए अपनी दूसरी आपदा राहत टीम भेजेगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने हूती हमलों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पर तीखा हमला बोला।
भारतीय टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है।
भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग के संगठन एम्फी यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में एसआईपी प्रवाह (इन्फ्लो) जुलाई के 31,961 करोड़ रुपए के मुकाबले बढ़कर 32,297 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
भारत की यात्रा पर आए इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यावधि चुनाव से पहले अपने देशवासियों से बड़ा चुनावी वादा किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने जानकारी दी है कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास बनी मस्जिद को हटाने के निर्देश दिए हैं।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 12वें इंटर-पार्लियामेंटरी यूनियन (आईपीयू) सम्मेलन में भारत की ओर से महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी और गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया।
जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) का फाइटर एयरक्राफ्ट पहली बार भारत पहुंचा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुशी जताते हुए इसे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी के लिए एक "महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया।
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अंतिम चार में पहुंचने के बाद ज्वेरेव ने कहा है कि वह बेन शेल्टन को कार्लोस अल्काराज को हराते हुए देखने के लिए जगे रहे।
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता आर. अशोक ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज ने कहा कि भारत की 'नई औद्योगिक क्रांति' में घरेलू बाजार अहम भूमिका निभाएगा।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अभी से अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गई हैं और इस बार सबका फोकस है युवा वोटरों यानी 'जेन-जी' पर।
वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम और उनके आवाज का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर के सांसद अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कुडासन इलाके में निर्माणाधीन साइट पर स्लैब गिरने की घटना में सभी घायल कर्मचारी सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है।
अभिनेता दिव्येंदु शर्मा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेबी के शो 'डबल डेट' में गए थे। इस शो में उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग बदलने की वजह और एनर्जी को बैलेंस करने में अपने विश्वास के बारे में भी बताया।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लंबे समय से फरार आरोपी हरनेक सिंह को अमेरिका से सफलतापूर्वक भारत वापस लाने में कामयाबी हासिल की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


