लेटेस्ट
बहुत से लोग दिमाग को तेज रखने और याददाश्त बेहतर करने के लिए फिश ऑयल कैप्सूल लेते हैं। इसकी वजह है इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासकर डीएचए जिसे दिमाग की सेहत के लिए जरूरी माना जाता है।
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।
इटली में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो कथित सांस्कृतिक या धार्मिक वजहों के नाम पर एक महिला की आजादी, उनका सम्मान और उनके अस्तित्व को नकारने की मंशा रखते हैं। इसका ताजा उदाहराण पाकिस्तान मूल की 18 साल की समन अब्बास की हत्या के मामले में कोर्ट के फैसले के दौरान देखने को मिला।
दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत ने नीट यूजी पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के बाद खड़े हुए आंदोलन पर बात की। उन्होंने कहा कि यह संकट केवल प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि "हमारे शिक्षा तंत्र और समाज के किसी अधिक गहरे संकट का संकेत" है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से शुरू करने के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार घरेलू शिप प्रोडक्शन को बढ़ाएगी, कंस्ट्रक्शन में तेजी लाने के लिए विदेशी साझेदारों के साथ काम करेगी और दशकों की गिरावट के बाद अमेरिका के नौसैनिक औद्योगिक बेस को फिर से बनाएगा।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का लगातार बदलता मिजाज लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। एक ओर मानसून सक्रिय होने के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं हो रही, वहीं दूसरी ओर तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद अपनी टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की टीम में कुछ खास है और खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें हर बार हैरान कर देता है।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक अनियंत्रित ट्रक ने घर में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 186 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,388 और निफ्टी 63 अंक या 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,142 पर था।
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा को लेकर भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। रथयात्रा के दिन पुरी में रुक-रुक कर बारिश जारी रही, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
तमिलनाडु में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 19 जिलों के लिए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया।
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कामरा पर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस आंदोलन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाना चाहिए और खुद अनशन पर बैठना चाहिए।
तमिलनाडु की टीवीके सरकार आज अपने पहले पूर्ण बजट को अंतिम मंजूरी देने जा रही है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें 2026-27 के राज्य बजट को मंजूरी दी जाएगी।
इजरायल और लेबनान के बीच रोम में बातचीत का एक नया दौर पूरा हुआ। इस बातचीत के साथ दोनों पक्ष एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के करीब पहुंच गए हैं।
इंग्लैंड का फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलने का सपना साकार नहीं हो सका। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गौरीकुंड के पास देर रात गहरी खाई में गिरे एक युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया है। फिलहाल उसे गौरीकुंड के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
कर्नाटक के धारवाड़ में 45 वर्षीय एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण होनन्नावर अपने फ्लैट में मृत पाए गए, जबकि उनका आठ साल का बेटा घर के दूसरे कमरे में गंभीर रूप से घायल मिला। उस पर चाकू से कई वार किए गए थे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने आलोचकों को आड़े हाथों लिया है। मेसी ने उन आलोचकों को जवाब दिया है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान यह आरोप लगाते रहे हैं कि फीफा में अर्जेंटीना को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा से पहले श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। भव्य रथयात्रा के शुभारंभ से पहले तीनों रथों के सामने ओडिसी नृत्य कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
चीन के गुआंग्शी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तबाही मची है। अब तक इस क्षेत्र में 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 अन्य लोग लापता हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को वेल्स के कार्डिफ में स्थित अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है। यह मैदान भारतीय टीम को काफी रास आता है।
अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर स्थानीय समयानुसार बुधवार को 90 मिनट तक ताबड़तोड़ हमले किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
ओडिशा के पुरी समेत देशभर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी हो चुकी है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं।
अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना की इस जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने टीम की ओर से लगे दोनों ही गोल में अहम भूमिका निभाई।
अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने रॉकलैंड हॉस्पिटल्स लिमिटेड और अन्य के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत लगभग 158.37 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।
भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (एफटीए) को दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस समझौते से कपड़ा, आयुर्वेद, कृषि, प्रोसेस्ड फूड, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, रत्न-आभूषण और हस्तशिल्प जैसे कई क्षेत्रों को बड़ी उम्मीदें हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से जुड़े कथित चांदी विवाद पर कहा कि मामले की जांच संबंधित अधिकारी करेंगे। साथ ही, उन्होंने राम मंदिर के प्रबंधन से जुड़े मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी राम मंदिर समिति और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की है, और यदि कहीं कोई कमी पाई गई है तो उससे सीख लेकर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने वाराणसी में गंगा नदी के किनारे अत्याधुनिक छह-लेन कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना बताते हुए कहा कि इससे शहर के प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और पूर्वांचल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


