लेटेस्ट - पेज 139
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा किया।
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर अजेय रहते हुए कब्जा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने एक वीडियो संदेश में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार किसी भी हाल में विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है और ऐसे तत्वों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार द्वारा कोतवाली लक्ष्मण झूला में माह जून की मासिक अपराध गोष्ठी ली गई, जिसमें जनपद की कानून व्यवस्था, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मुख्यालय स्तर से संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।।
भारत के स्टार वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। 28 वर्षीय मणपुर के वेटलिफ्टर ने कुल 264 किलोग्राम (स्नैच 121 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 143 किग्रा) वजन उठाकर भारत को चौथे दिन का पहला पदक दिलाया।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की झूठी धमकी वाली कॉल के बाद सुरक्षा का बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार की रात को यह ऑपरेशन चलाया गया।
कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने रविवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की ताजा स्थिति और तनाव कम करने की कोशिशों पर चर्चा की।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक जमाने के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव 16 साल की उम्र से पहले इस फॉर्मेट में 2 बार अर्धशतक जड़ने वाले पहले पुरुष बन गए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'मैं अटल हूं' में अभिनेता पकंज त्रिपाठी के अभिनय ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' में बातचीत के दौरान पकंज त्रिपाठी ने बताया कि ये किरदार उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें सिर्फ अटल जी की आवाज और अंदाज नहीं, बल्कि उनकी सोच और व्यक्तित्व को भी पर्दे पर उतारना था।
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रविवार को भारत की पदक तालिका में एक और मेडल जुड़ गया है। वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे। रविवार को कैबिनेट ब्रीफिंग में उन्होंने स्पष्ट किया कि वो इजरायल समर्थक दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में तो शामिल होंगे ही साथ ही ईरान समेत विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात भी करेंगे।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि बायोफ्यूल मिशन, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और समुद्र मंथन जैसी परिवर्तनकारी पहलें भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर ले जा रही हैं।।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नकल होती थी, जबकि भाजपा सरकार में नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई की गई है और 100 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि अगर पार्टी को जरूरी लगता, तो उन्होंने छात्र विरोध प्रदर्शनों के पहले दिन ही इस्तीफा देने की पेशकश की थी।।
चौथी हॉकी इंडिया सब-जूनियर विमेन एकेडमी चैंपियनशिप 2026 (जोन-ए और बी) की शुरुआत रविवार को हुई। आरके रॉय हॉकी एकेडमी ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि स्पोर्ट्स हॉकी एकेडमी ऑफ खालसा (कोलकाता) और राजा करण हॉकी एकेडमी का मैच ड्रॉ रहा।
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास रविवार को एक अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट के बाद लगी भीषण आग और लगातार हुए धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मोहम्मद शाहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 24 जुलाई को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, इसका कारण वर्तमान सरकार का दबाव इसके पीछे का मुख्य कारण बताया गया।
स्पेन हाल के वर्षों में जंगलों की सबसे विनाशकारी आग का सामना कर रहा है। मैड्रिड क्षेत्र और पड़ोसी अवीला प्रांत में भीषण आग तेजी से फैल रही है, जिसके चलते हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को घरों के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार लगभग 13 रात हुए हमलों के बाद अब दोनों तरफ से इस पर विराम लगा दिया गया है। अमेरिका के बाद ईरान ने भी हमले रोकने का ऐलान किया।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उनकी इस घोषणा से समर्थकों में मायूसी देखने को मिली क्योंकि कई लोगों ने उनसे राजनीति में कम से कम एक दशक और सक्रिय रहने की अपील की थी।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन समाप्त होने के तुरंत बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता, मरम्मत और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल पूरी रात मौके पर मौजूद रहे और सफाई तथा पुनर्स्थापन कार्यों की निगरानी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी से मिली तारीफ से पीवी सिंधु गदगद नजर आईं।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर एक बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मेयर ममदानी माना है कि उनके पास इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार नहीं है।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर हुए हमलों और हिंसा के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
भारत में प्राकृतिक गैस की दीर्घकालिक वृद्धि केवल तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात क्षमता बढ़ाने पर निर्भर नहीं करेगी, बल्कि ट्रांसमिशन और वितरण अवसंरचना में निवेश तेज करने, गैस मूल्य निर्धारण और बाजार नियमों में सुधार करने तथा गैस-आधारित उद्योगों से मजबूत मांग पैदा करने पर भी निर्भर करेगी। यह जानकारी इंटरनेशनल गैस यूनियन (आईजीयू) की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।
शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अगले दिन रविवार को मुंबई में 'तिरंगा विजय मार्च' निकाला। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल हुए।
केंद्र में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंध्र प्रदेश में भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (डीएससी) में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने राज्य के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके असाधारण साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान ने भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि देश हमेशा इन अमर वीरों का ऋणी रहेगा।
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


