लेटेस्ट
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में एक पिकअप चालक की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय की गई है। यह फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है।
देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए, जिसको लेकर लोगों में परेशानी भी बढ़ती नजर आ रही है। पेट्रोल, डीजल लेने वाले उपभोक्ताओं का कहना है कि सबको पता ही था, अब कोई क्या करे।
सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई और दोनों कीमती धातुओं में 11,700 रुपए तक की कमजोरी देखने को मिली।।
हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। जैसे ही फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड हुई, उसे आइसोलेशन बे में जे जाकर जांच शुरू की गई है।
मुंबई के पायधुनी इलाके में पिछले महीने एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सर जे जे अस्पताल द्वारा पुलिस को सौंपी गई अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि परिवार के चारों लोगों की मौत जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीले रसायन से हुई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा के रूप में किया जाता है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक युद्ध और संकटों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश पर बोझ बढ़ने से बचाया। कम से कम दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे देश के नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मिलेजुले वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 86 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,490 और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,720 पर था।
एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अबू धाबी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।
देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने वसूली शुरू की है।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने राज्य की एजेंसियों में कई नियुक्तियों की घोषणा की। गवर्नर के ऑफिस से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन घोषणाओं के दौरान भारतीय अमेरिकी बिजनेस एग्जीक्यूटिव योगेश योगी चुघ को स्ट्रक्चरल पेस्ट कंट्रोल बोर्ड में नियुक्ति किया गया है।
ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम के लिए ब्रिटिश लेबर पार्टी के सांसद जोश सिमंस ने अपनी सीट खाली कर दी है। जोश सिमंस के इस्तीफे के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र पर उपचुनाव तय है, जहां से एंडी बर्नहैम चुनाव लड़ सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।
इराक में नए प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने अपने अधूरे मंत्रिमंडल के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। देश के लॉमेकर्स अभी गृह और रक्षा मंत्रालय जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर सहमति नहीं बना सके हैं, इसलिए इन मंत्रालयों पर फैसला फिलहाल टाल दिया गया है।
देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही विधि के साथ लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, पढ़ाई का दबाव, बढ़ता कॉम्पिटिशन परिवार में कलह या आसपास की बुरी घटनाएं बच्चों के मन पर गहरा असर डाल रही हैं। क्या आपका बच्चा भी चुपचाप स्ट्रेस झेल रहा है? विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे तनाव को अलग-अलग तरीके से व्यक्त करते हैं।
देश भर के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ती गर्मी शारीरिक व मानसिक कई समस्याओं की वजह बनती जा रही है। थकान और तनाव के साथ ही पाचन से संबंधित समस्याएं आम बात है।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को एक भावनात्मक संदेश जारी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जारी वीडियो संदेश में उन्होंने पार्टी के हर कार्यकर्ता को सिपाही बताते हुए उनके साहस, धैर्य और न्याय के लिए लगातार संघर्ष के लिए धन्यवाद दिया।
केरल में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन ने गुरुवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मौजूदा बाधाओं के लिए अमेरिका के प्रतिबंध जिम्मेदार हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उन सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला है, जो ईरानी नौसेना के साथ सहयोग करते हैं।
अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अयोध्या में जमीन खरीद ली है।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को जीत के लिए 201 रन का टारगेट दिया है। पीबीकेएस का मकसद इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचना है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम पुलिस की ओर से की जा रही पूछताछ को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में कोई भी चर्चा बाहर नहीं करूंगा। जो सवाल पूछा जा रहा है, मैं लगातार उसका जवाब दे रहा हूं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की। कोर्ट ने माना कि आबकारी नीति मामले से जुड़ी कार्यवाही के संबंध में न्यायपालिका को बदनाम करने के लिए एक सुनियोजित अभियान चलाया गया था।
ब्रिक्स सम्मेलन में गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की।
गुरुवार को जारी सिंगापुर एयरलाइंस की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2025-26 में 2.8 अरब डॉलर का भारी घाटा हुआ है।।
दरअसल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील के वस्त्र पहनकर राज्य में कथित चुनावोत्तर हिंसा से संबंधित जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई में उपस्थित हुई थीं, जिसके बाद बीसीआई ने यह जानकारी मांगी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


