लेटेस्ट
नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के आसनसोल में एक कोयला खदान में अचानक हुए विस्फोट के कारण एक कोयला शाफ्ट ढह गया। इस घटना में अब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम 40 खनिक घायल हुए हैं।
नीट यूजी परीक्षा 2026 में कथित धांधली और पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को सीबीआई की कस्टडी में भेजा गया। राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को आरोपियों को पेश किया गया, जहां सीबीआई की मांग को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेजा।
पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सरकारी तेल विपणन कंपनियों के बिक्री केंद्रों पर भी कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आंदोलन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों, आगजनी और अराजकता फैलाने के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि भारत आने वाले दो एलपीजी जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं और अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है।।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भरोसा जताया कि नई दिल्ली में चल रही ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हुई चर्चाएं दुनिया को ज्यादा स्थिर, न्यायसंगत और सबको साथ लेकर चलने वाली व्यवस्था बनाने में मदद करेंगी।।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति और वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।।
बलूचिस्तान में बलूच हथियारबंद संगठनों ने अलग-अलग हमले किए, जिनमें 14 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए। इन हमलों के निशाने पर सुरक्षा बल थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर में तेजी से बदल रहे हालात और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुल्हन को वैवाहिक रस्म के दौरान लगाई गई हल्दी से रिएक्शन हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील को लेकर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर 5.7 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के हीरे जब्त किए हैं। इस दौरान दो लोगों को तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े एक मामले में मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 7 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशन के खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य प्रीमियर आयोजित किया।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में पेश हुईं। वह हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर बहस करने के लिए कोर्ट पहुंची थीं।
गौतमबुद्धनगर की बिसरख पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएम ईजीपी) के नाम पर लोगों को सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली और बाजार हरे निशान में बंद हुआ।।
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी ने आगामी फिल्म की छोटी सी झलक पेश की, जिसने अगले भाग के लिए फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजधानी लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संत ज्ञानेश्वर मौली महाराज पालकी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने काफिले के बजाय बस से यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत संबंधी अपील का समर्थन किया।
अलीगढ़-हाथरस सीमा पर गंगीरी थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। इसकी जानकारी गुरुवार को अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने दी।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील के तौर पर पेश हुईं। वह हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई हिंसा से जुड़ी एक जनहित याचिका पर बहस करने के लिए पहुंची थीं।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में दाखिल एनआईए की चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत 4 जून को सुनवाई करेगी। इस धमाके में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
भारत ने बुधवार को ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर रहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ब्रिक्स मंच से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन करने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने सदस्य देशों से अपील की कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन करने वालों की निंदा करने में अब किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
आखिरकार लंबे समय तक ऊहापोह के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने केरल के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस पद के लिए वीडी सतीशन का नाम फाइनल किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


