लेटेस्ट
सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के बुधवार को हुए निधन से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव लखनऊ स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, जहां वह काफी देर तक मौजूद रहे।
एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और कई इलाकों में हल्की बारिश तथा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
अनुभवी नेता और एआईएनआरसी के संस्थापक एन. रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ एआईएनआरसी के मल्लाडी कृष्णा राव और भाजपा के ए. नमशिवायम ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन के पटल पर प्रस्ताव पेश होने के तुरंत बाद कांग्रेस विधायक दल और सीपीआई, सीपीआई (एम) के विधायकों ने औपचारिक रूप से विजय के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दिया।
मध्य पूर्व संकट के कारण जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एयर इंडिया ने जून की शुरुआत से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित करने का फैसला किया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।
कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का निधन हो गया है।
मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दूरी आ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "1998 में इसी दिन भारत ने जो परमाणु परीक्षण किए थे, उनसे दुनिया को पता चला कि हमारे देश की इच्छाशक्ति कितनी अटल है! 11 मई के टेस्ट के बाद पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था, लेकिन हमने दिखाया कि कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।"।
रियल बेटिस ने अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में अपनी जगह बना ली है। बेटिस ने एल्चे पर 2-1 से जीत के साथ ही ला लीगा में पांचवां स्थान हासिल करते हुए अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में जगह बनाई है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने केरल में हाल ही में बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। सत्ता में आने के 10 दिन बाद भी उनके गठबंधन में अभी तक मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर खींचतान जारी है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। भाई के निधन की सूचना मिलने के बाद अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) सरकार बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा में एक अहम विश्वास मत का सामना करने जा रही है। एआईएडीएमके के भीतर बढ़ती फूट के बीच सत्ताधारी गठबंधन अपना बहुमत साबित करने की स्थिति में मज़बूती से खड़ा दिख रहा है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे।
केंद्र सरकार की ओर से कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद सोने और चांदी में बड़ी तेजी देखी जा रही है और दोनों कीमती धातुओं के दाम बुधवार को 6.66 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।।
तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के वेल्लाकोविल के पास बुधवार तड़के करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की लॉरी से टक्कर हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 6 अंक की गिरावट के साथ 74,553 और निफ्टी 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,390 पर था।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार रात शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे सेल्समैन और उसके साथी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। बदमाशों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की और फिर तमंचे के बल पर करीब साठ हजार रुपये की नकदी लूट ली।
सनातन धर्म के खिलाफ तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बावजूद डीएमके ने कोई सबक नहीं सीखा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक काफिले का आकार आधा करने का निर्देश दिया है।।
स्टार किड्स के करीबी दोस्त, ग्लैमरस पार्टियों में मौजूदगी और अपने अलग स्टाइल की वजह से ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' में हिस्सा लेने को लेकर चर्चाओं में है।
आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया। यह मुकाबला अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करने के लिए था, और जीटी ने इसमें बाजी मार ली।
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सीनेटरों ने चेतावनी दी है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका को मध्य पूर्व में एक और लंबे युद्ध की तरफ धकेल सकता है। ईरान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध को लेकर अमेरिकी सीनेट में हुई एक अहम सुनवाई के दौरान नेताओं के बीच गहरे मतभेद सामने आए।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली।
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील, पश्चिम बंगाल में नगर निगम भर्ती घोटाले में ईडी की कार्रवाई सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।।
पिछले साल 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। अब उन जगहों पर बड़े स्तर पर सफाई और दोबारा निर्माण का काम चलता दिखाई दे रहा है।
रूस के स्ट्रेटेजिक मिसाइल फोर्सेज के कमांडर के मुताबिक, रूस ने 'सरमत' इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।।
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान खींचा। मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके अपनी फीलिंग बताई।
गुजरात टाइटंस (जीटी) ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 56वें मुकाबले को 82 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी ने 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के राजहरा कस्बे में मंगलवार को एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह त्रासदी व्यस्त दास पान ठेला चौक के पास भिलाई स्टील प्लांट की सीवरेज लाइन के लिए पाइप बिछाने के चल रहे प्रोजेक्ट के दौरान हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को घोषणा की कि अगले आदेश तक उनके काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रहेगी और उनके दौरों के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


